सिवनी- SPL प्रेमियों से मिलकर भावुक हुए आईपीएल खिलाड़ी अरशद खान
रिकार्ड तोड़ दर्शको के बीच हुआ SPL का समापन
नन्नू 11 और बॉयज क्लब बनी SPL चैंपियन
विधायक दिनेश राय मुनमुन नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान पूर्व सांसद नीता पटेरिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को बांटे पुरस्कार
SPL प्रेमियों से मिलकर भावुक हुए आईपीएल खिलाड़ी अरशद खान
सिवनी
प्रीमियर लीग spl का आज हजारों क्रिकेट प्रेमी और दर्शको के बीच शानदार
समापन हुआ आज SPL को ओपन वर्ग में एक नया चैंपियन नन्नू इलेवन टीम बनी तो
वही वेटरन वर्ग की चैंपियन बॉयज क्लब बनी।।
आज आयोजन
के समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अरशद खान आईपीएल को
आमंत्रित किया गया था। शिवानी के लाल अरशद खान को जब आयोजन समिति के
अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर संयोजक अब्दुल क़ाबिज़ अखिलेश खेड़कर अभिषेक दुबे और
समिति के सदस्यों ने ग्राउंड के अंदर लेकर आया तो पूरा (SPL) ग्राउंड ताली
की गर्जनाओं से गूंज उठा।
वहीं दूसरी तरफ सिवनी
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने मधुर संवाद से खिलाड़ियों को और क्रिकेट
प्रेमी दर्शकों को संबोधित करके अपनी प्रसन्नता (SPL) के प्रति जताई।
वहीं
आयोजन के समापन पर सभी जनप्रतिनिधियों के साथ सिवनी विधायक दिनेश राय
मुनमुन जी शफीक खान जी नीता पटेरिया जी के हस्ते पूर्व निर्धारित ₹100000
की नगद राशि प्रथम पुरस्कार जीतने वाली टीम नानू इलेवन को ट्रॉफी के साथ
प्रदान की वही उपविजेता बींझावाडा बॉयज को 50000 का पुरस्कार बॉयज क्लब को
31000 रुपए नगद का पुरस्कार और ग्रीन सिटी क्लब को 21000 का पुरस्कार
प्रदान किया गया।
शिवनी प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के
मुख्य अतिथि रहे श्री दिनेश राय मुनमुन विधायक, पूर्व सांसद श्रीमती नीता
पटेरिया, नगर पालिका अध्यक्ष सफीक खान, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री वेद सिंह
ठाकुर, सुजीत जैन, जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जिला महामंत्री गजानन
पंचेश्वर, सुनील मालू ,रंजीत खरे, अवधेश बघेल, कमल अग्रवाल, आशु अग्रवाल
चिंटू अग्रवाल राजिक अकील(Raju) राजू यादव मुनिया टाक गोलू पंडित सैकड़ो गढ़वाल
नागरिक और हजारों की संख्या में खेल दर्शक उपस्थित रहे !
टूर्नामेंट
के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ओपन में अक्की आकिब नन्नू 11 वेटरन में इमरान
डील्लन रहे तो वही बेस्ट बैट्समैन वेटरन में राजू और ओपन में निहाल बने
बेस्ट गेंदबाज वेटरन में जुबेर और ओपन में सैफी रहे
मैचों
के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र
ठाकुर और संयोजक अब्दुल क़ाबिज़ खान ने जानकारी देते हुए बताया कि
आज
का पहला फाइनल मुकाबला वेटरन्स वर्ग में शिवनी बॉयज और न्यू ग्रीन सिटी के
मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीत कर बॉयज क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का
निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू ग्रीन सिटी ने 10 ओवरों में
मात्र 135 रन बनाएं न्यू ग्रीन सिटी की ओर से राजू ने 68 रनों की पारी खेली
अच्छी गेंदबाजी करते हुए शकील ने दो विकेट प्राप्त किए लक्ष्य का पीछा
करने उतरी शिवनी बॉयज यह मुकाबला (Four)चार विकेट से जीत गई शिवनी बॉयज की ओर से
इमरान ने 44 रनों की पारी खेली और इस मैच की मैन ऑफ द मैच बने
आज
का फाइनल मुकाबला ओपन वर्ग में बिंझावाड़ा और नन्नू 11 के मध्य खेला गया
टॉस जीत कर बिंझावाड़ा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले
बल्लेबाजी करते हुए बिंझाबारा ने 140 रन बनाए उनकी ओर से मनीष चौरसिया ने
39 रनों की पारी खेली तो अच्छी गेंदबाजी करते हुए सैफी और मंगेश ने दो-दो
विकेट प्राप्त किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी नन्नू 11 यह मैच 8 विकेट
मुकाबला जीत गई नन्नू 11की ओर से कप्तान अशफाक ने 50 रनों की पारी खेली
उनके साथ देते हुए निश्चल ने 45 रनों की पारी खेली इस मैच के मैन ऑफ द मैच
अशफाक रहे।।
आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी क्रिकेट
प्रेमियों जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन नगर पालिका प्रशासन मिशन स्कूल
प्रशासन एवं सभी उन लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने आयोजन को सफल
बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Comments
Post a Comment